Thursday, 24 September 2015

देश के अमीर दिल के गरीब



क्या करना हैं इन अमीरों से
------------
अजय कुमार पांडेय
पूरे देश की दौलत चंद अमीरों के पास सिमट के रह जाए तो देश तो गरीब ही बना रहेगा। इनके प्रगति से ही पूरा देश प्रगति कर लेता तो बात समझ में आती । ऐसे में लगातार अमीर होते जा रहे भारतीय उद्योगपतियों से भारत की बड़ी जनसंख्या को कुछ खास हासिल नहीं होता दिखाई देता। इस तरह से यह सूची चंद अमीरों की है जो देश को पूरी तरह से लूट कर अपनी कमाई में इजाफा कर रहे हैं।
देश के सबसे बड़े अमीर रिलायंस का कारोबार किसी से छिपा नहीं है। रिलायंस के संस्थापक धीरुभाई अंबानी ने किस तरह से भारतीय भ्रष्ट अधिकारियों को पैसे खिलाकर अपनी संपत्ति बनायी । इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। औने -पौने तरीकों से टेंडर और तमाम कारगुजारियां कर वह शख्स एक पेट्रोल पंप पर तेल भरने से लेकर  इंस्ट्रीज का बादशाह बन गया। बाकी का वह जाल उनके बेटों ने बढ़ाया। देश से खरीदे गये तेल क्षेत्र से उत्पादित तेल को ही रिलांयस कंपनियों ने ऊंचे दामों पर बेचने का काम किया।
इतना ही नहीं बहुत से बड़े शहरों और कस्बों ,बाजारों में रिलायंस के पेट्रोल पंप खोले गये। जिनमें शुद्ध पेट्रोल देने का डंका पीटा गया। आज ये रिलांयस के पेट्रोल पंप बंद हैं। लेकिन इन जमीनों पर इस कंपनी का ही कब्जा है। देश के तमाम शहरों में अस्पतालों और व्यवसाय के नाम पर सरकारों ने भी इन्हें कम दामों पर जमीने अल़ॉट कर दी. ऐसे में इनका खूब कारोबार फला फूला। चाहे कांग्रेस की सरकार हो या दूसरे किसी दल की इनका बाजार हरदम चढ़ता रहा। देश के विकास में यह जितना बाजा बजाए लेकिन टूजी घोटाले में भी रिलायंस का नाम जुड़ा पाया गया। इन मामलों के जांच में मंदी आ गयी है।
हाल में जारी नई सूची के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने फोर्ब्स की भारतीय रईसों की सूची में लगातार नौवें साल अपना दबदबा बरकरार रखा है। वह 18.9 अरब डॉलर के साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति आंके गए हैं, हालांकि उनकी संपत्ति में एक साल में 4.7 अरब डॉलर की कमी आई है। वहीं सन फार्मा के दिलीप सांघवी अंबानी के काफी करीब पहुंच गए हैं। लिस्ट में उन्हें दूसरा स्थान मिला है। 23 सितंबर  की रात फोर्ब्स मैगजीन की आरे से जारी की गई भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची के मुताबिक मुकेश अंबानी के बाद सन फार्मा के दिलीप सांघवी दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं, जिनकी संपत्ति की कीमत 18 अरब डॉलर डॉलर आंकी गई है।

वहीं विप्रो के अजीम प्रेमजी ने तीसरा स्थान बरकरार रखा है, उनकी संपत्ति की कीमत 15.9 अरब डॉलर आंकी गई है। अगर भारत के 100 अमीरों की संपत्ति की कीमत का सामूहिक आकलन किया जाए तो 345 अरब डॉलर होती है, जो 2014 में 346 अरब डॉलर थी।

मैगजीन के मुताबिक, इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था के सात फीसदी की रफ्तार से विकास करने की उम्मीद है, लेकिन शेयर बाजार में गिरावट के कारण उसके रईसों की संपत्ति में गिरावट का रुझान है।  फ्लिपकार्ट के सह संस्थापक सचिन और बिन्नी बंसल को भी फोर्ब्स की लिस्ट में जगह मिली है। इन दोनों ने 86वें स्थान के साथ शुरुआत की, इन दोनों की संपत्ति 1.3-1.3 अरब डॉलर आंकी गई है। सचिन और बिन्नी दोनों चंडीगढ़ के रहने वाले हैं।

No comments:

Post a Comment